फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीलिंग प्लान के तहत शहर में लगाए 31 नाके, पुलिस ने वाहनों को जांचा

Thu, 14 Dec 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में वि​भिन्न जगहों पर लगाए नाकों का निरिक्षण कर, कर्मचारियों को निर्देश देते एसपी वरूण सिंग
विज्ञापन
भिवानी। सीलिंग प्लान के तहत वीरवार को जिला पुलिस ने भिवानी में 31 नाके लगाए। इसके अलावा पुलिस ने स्थायी नाके भी लगाए हैं। सीलिंग प्लान के तहत संबंधित थाना प्रभारी और सीआईए स्टाफ के सदस्यों को नाकों पर तैनात किया। वहीं नाके पर वाहनों की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन

सीलिंग प्लान के तहत किसी भी आपात स्थिति से निपटने अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व अपराधों की रोकथाम के लिए तुरंत कार्रवाई के लिए लगाया गया है। 31 नाकों पर 31 चेकिंग टीमों ने जांच की। वहीं पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने सुरक्षा व्यवस्थाभी जांची। पुलिस अधीक्षक ने सीलिंग प्लान के तहत लगे नाकों पर पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों को जरूरी हिदायतें दी। सीलिंग प्लान के तहत एक बाइक चोरी का डेमो की विटी भी कराई गई थी। इसमें सीआईए द्वितीय इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ जेल बाईपास पर बाइक को चालक सहित काबू किया।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया था। पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। कहीं न कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इसके अन्तर्गत सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। इससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें