फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो मरीज मिले, 14 हुए सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना जांच के 810 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आएगी। हालांकि जिले के 705 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
विज्ञापन

जिले में 14 सक्रिय मरीजों में से चार मरीज शहरी, जबकि 10 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है। इनमें से 13 मरीज घर पर आइसोलेट हैं, जबकि एक मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
वर्जन::
कोरोना से बचाव के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करें, ताकि संक्रमण न फैले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें