फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व छह माह की बच्ची के साथ गाड़ी में जा रहा व्यक्ति हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पत्नी और छह माह की बेटी के साथ गाड़ी से जा रहा एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। इस हादसे में पत्नी और बच्ची को भी चोटें आईं। हादसा दूसरी कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर हुआ। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दूसरी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में अंकुश ठकराल ने बताया कि वह अपनी कार में अपनी पत्नी सोनिया व छह माह की बेटी काव्या के साथ हांसी से दिल्ली जा रहा था। जब वह मुंढाल पुल के समीप पहुंचा तो रोहतक की तरफ से एक आ रही गाड़ी ने डिवाइडर क्रॉस कर उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार पलटते-पलटते बची और उसे पत्नी और बेटी को भी चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए हांसी अस्पताल ले जाया गया वहीं मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने अंकुश ठकराल की शिकायत पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें