फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गैंगवार मामले के दो आरोपी शूटर गिरफ्तार, छह दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 09 Oct 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ़ द्वारा पकड़े गए आरोपी।संवाद
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ ने गैंगवार के दो आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी के गांव हिंडोल निवासी गौरव उर्फ भगता और हिसार के गांव बालावास निवासी उदयभान के रूप में हुई है। आरोपियों को छह दिनों के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज एसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी शराब के ठेके को लेकर गैंगवार करते थे। गत नौ सितंबर को इन्होंने गांव मानहेरू में तीन नाबालिगों को शराब ठेके में हिस्सा देने का लालच देकर शराब ठेकेदार विक्रम पर गोलियां चलवाई थीं। इसके अलावा 10 सितंबर को गांव दिनोद में अशोक पर गोलियां चलाई थीं। अशोक गुरुग्राम में अस्पताल में भर्ती है। वहीं, 19 सितंबर को दिनोद में ही नरेंद्र पर गोलियां चलाई थीं। नरेंद्र को एक गोली सीने पर लगी थी। एसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी भगता ने मध्य प्रदेश से छह अवैध हथियार व सैकड़ों कारतूस मंगवाए थे। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें