फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की नेतृत्व में टीम ने हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा वर्ष 2021 में धोखाधड़ी करके अभ्यर्थी की जगह दूसरे व्यक्ति को बिठाकर पेपर पास करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव जुलाना जिला जींद निवासी राहुल व अनिल उर्फ कालू के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि वह कैंडिडेट व परीक्षा देने वाले आरोपी के साथ मध्यस्थता का कार्य करता था। वहीं आरोपी राहुल ने पूछताछ करने पर बताया कि उसने पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह आरोपी विवेक से पेपर दिलवाया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से राहुल को जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी अनिल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें