फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण लुधियाना की तरफ जाने वाली रेल सेवा रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। उत्तर पश्चिमी रेलवे ने किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को कई ट्रेनों का आवागमन रद्द कर दिया।
विज्ञापन

इसकी वजह से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी, गाड़ी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार, गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04571 भिवानी-धुरी, गाड़ी संख्या 04575 हिसार-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04572 धुरी-सिरसा रेलसेवा को शुक्रवार को रद्द रखा। उत्तर पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि फिरोजपुर में किसान आंदोलन की वजह से रेलवे ने यह निर्णय लिया और इसी वजह से इन ट्रेनों का शुक्रवार को संचालन नहीं किया गया। इन स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बस के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें