फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा से तिलकब्रिज के लिए चली ट्रेन, भिवानी से दिल्ली के लिए 50 यात्री हुए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा से तिलकब्रिज के लिए सोमवार को ट्रेन का संचालन किया गया। भिवानी जंक्शन पर सिरसा से चलकर सुबह सवा पांच बजे ट्रेन पहुंची। जिसका रेलवे के अधिकारियों ने स्वागत किया वहीं भिवानी जंक्शन से यात्री तिलकब्रिज के लिए सवार हुए। ये ट्रेन चरखी दादी, रेवाड़ी वाया गुरुग्राम होते हुए सुबह साढ़े दस बजे तिलकब्रिज पहुंचेगी।
विज्ञापन

सिरसा से तिलकब्रिज के लिए आरक्षित ट्रेन सोमवार को चलाई गई। ये ट्रेन सिरसा से रात दो बजकर 35 मिनट से चली। भिवानी जंक्शन पर सोमवार सुबह सवा पांच बजे ट्रेन पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने कोरोना काल के दौरान लंबे अर्से बाद ट्रेन का फिर से संचालन होने पर स्वागत किया वहीं भिवानी से करीब 50 यात्री भी ट्रेन के अंदर सवार हुए। रविवार को नई दिल्ली-सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया था। जो वाया रोहतक होते हुए नई दिल्ली पहुंची। इस ट्रेन को सांसद धर्मबीर सिंह ने झंडी दिखकर रवाना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें