फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान पर लूट मामले में डीएसपी से मिले व्यापारी, एसपी ने किया वारदात स्थल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम में ज्वेलर्स की दुकान पर रविवार शाम को हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने छह टीमें गठित कर छापे मार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएसपी से मिला। व्यापारियों ने डीएसपी से मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। सोमवार देर शाम को पुलिस कप्तान अजीत सिंह शेखावत ने लूट व गोलीकांड घटनास्थल का दौरा किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान पीड़ितों सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की। पुलिस कप्तान ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है अपराधियों को जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को सायं करीब 7 बजे चार नकाबपोश कार सवार युवकों ने मेन चौक में स्थित गुरुजी ज्वेलर्स की दुकान से पिस्तौल की नोक पर करीबन 6 लाख रुपये के गहने लिए थे जिसके बाद वे फरार हो गए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लूट के मामले में 6 टीमों का गठन किया है। सभी टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मार रही हैं। वहीं पुलिस बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस करीबन 25 जगह अलग-अलग फुटेज देख चुकी है। पुलिस की मानें तो कई जगह सीसीटीवी फुटेज में बस आई20 कार दिखाई दे रही है। इस बारे में थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि 6 टीमों का गठन किया गया सभी टीमें छापे मार रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं एसपी अजीत सिंह के समक्ष व्यापारी ने लूट की वारदात के संबंध में पूरी जानकारी दी और पुलिस प्रशासन से भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर माल बरामद किए जाने की गुहार लगाई। इस बारे में व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि बहुत ही निदनीय घटना हुई है। व्यारियों ने पुलिस को 4 से 5 दिन का टाइम दिया है। अगर 4 से 5 दिन आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो व्यापार मंडल की बैठक कर कड़ा फैसला लिया जाएगा। मलिक ने कहा कि सभी ज्वेलर्स के आर्म्स लाइसेंस बनाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें