फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध हथियारों के साथ खाली प्लाॅट से तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। पुलिस टीम ने गांव गारनपुरा खुर्द से तीन युवकों को तीन अवैध पिस्तौल और चार खाली मैगजीन सहित काबू किया है। पुलिस ने तीनों को पिस्तौलों सहित काबू करके उनके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गारणपुरा खुर्द में एक युवक अपने मकान के साथ लगते खाली प्लाॅट में अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर हुक्का पी रहा है और सभी पिस्तौल लिए हुए हैं। पिस्तौलों को बार-बार खोलकर व बंद करके चेक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो खाली प्लाॅट में चारपाई पर तीन युवक बैठे दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर उठकर चलने लगे तो पुलिस ने तीनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। तत्पश्चात उनसे पूछताछ की तो उनमें से एक की पहचान गांव गारणपुरा खुर्द निवासी विकास उर्फ नवाब के रूप में हुई।
जब पुलिस ने नवाब की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक देसी पिस्तौल व दो खाली मैगजीन बरामद हुई। दूसरे युवक की पहचान गांव गारणपुरा खुर्द निवासी पंकज के रूप में हुई तलाशी के दौरान पंकज की जेब से भी एक पिस्तौल तथा एक खाली मैगजीन बरामद हुई। वहीं तीसरे युवक की पहचान गांव संडवा निवासी संदीप उर्फ टलिया के रूप में हुई। संदीप की तलाशी लेने पर भी उसकी जेब से भी एक पिस्तौल व खाली मैगजीन बरामद हुई। तीन पिस्तौल व चार खाली मैगजीन सहित तीनों युवकों को पुलिस ने काबू करके उनके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें