फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार किलो चांदी चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के जैन चौक क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े चार किलो चांदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आभूषण खरीदने के लिए आने वाले युवक ने ही दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए के आभूषण बरामद कर लिया है।
भिवानी जैन चौक पुलिस को दी शिकायत में गांव बडाला निवासी मनजीत ने बताया कि उसने जैन चौक से दादरी गेट की तरफ जाने वाले मार्ग पर ज्वैलरी की दुकान की हुई है। 12 सितंबर की रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब दुकान पर आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था। उसने तुरंत मामले की सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी। फिर उसने अंदर जाकर आभूषणों की जांच की। उसकी दुकान के काउंटर में रखी साढ़े चार किलो चांदी की पाजेब चोरी हुई मिली। उसने बताया कि चोरों ने अलमारी व पूरी दुकान को खंगाला हुआ था।
पुलिस ने तीन दिन के अंदर ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। सोमवार सुबह चौकी इंचार्ज दशरथ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सीसीटीवी में आरोपियों की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार रात को गांव उमरावत से सचिन, नवीन व सुशील को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी गांव उमरावत के ही रहने वाले हैं।
सचिन परिवार के साथ आता आभूषण खरीदने
चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि आरोपी सचिन का इस दुकान पर आना जाना था। वह अपने परिवार के साथ यहां आभूषण खरीदने आता था। उसे दुकान के बारे में पता था। उसने नशे की लत के चक्कर में दोस्तों के साथ चोरी की साज़िश रची थी। पुलिस ने चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें