फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौथी सूची में भिवानी की तीन कॉलोनियों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
 शहर का ड्रोन से लिया गया​ चित्र।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश सरकार की ओर चौथे चरण में कुल 264 कॉलोनियों को अधिकृत करने का ऐलान किया गया है। इनमें यूएलबी यानि अर्बन लोकल बॉडीज के तहत 173 (शहरी) और 94 टीसीपी यानि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत अधिकृत की गई हैं। इनमें भिवानी और बवानीखेड़ा की तीन-तीन कॉलोनियां शामिल हैं। इसमें भिवानी में 54.04 तो बवानीखेड़ा में 42.40 एकड़ अधिकृत कॉलोनी क्षेत्र बढ़ गया है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद की ओर से 26 अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे को मुख्यालय भेजा हुआ है। तीसरी लिस्ट में भिवानी की एक भी अनधिकृत कॉलोनी मंजूरी नहीं की गई थी। भिवानी शहर के 31 वार्डाें में 53 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की कवायद है। इसमें से 26 कॉलोनियों के मानक ही पूरे कर मुख्यालय भेजे गए हैं। इनमें भी तीन को ही मंजूरी मिल पाई है।
पिछले एक दशक से भिवानी शहर का दायरा बढ़ा है। शहरी दायरे के 31 वार्डों की सीमाओं की भी नई हदबंदी के बाद विस्तार हुआ है। कई कॉलोनियां तो इतनी बड़ी हैं कि उन्हें नगर परिषद ने एक्सटेंशन कॉलोनी के रूप में अधिकृत किया है। अधिकृत कॉलोनियों के आसपास कॉफी नई कॉलोनियां भी अब विकसित हो गई हैं। इनमें आबादी भी अब काफी है। जहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। हालांकि अनधिकृत कॉलोनियों में डी प्लान के तहत बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मगर नगर परिषद की हद में शामिल होने के बाद इनमें काफी कार्य नगर परिषद अपने खुद के बजट से करा पाएगी।
विज्ञापन

अधिकृत कॉलोनियों में कौन सी तीन हैं, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। अभी फिलहाल प्रदेश सरकार की ओर कॉलोनी अधिकृत करने की ही सूची जारी की गई है। लिस्ट आते ही नगर परिषद द्वारा उनमें आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शहर की इन कॉलोनियों को है अधिकृत कराने की दरकार

शहर के राजीव कॉलोनी, सिटी स्टेशन का क्षेत्र, लोहारू रोड का उत्तम नगर टिब्बा बस्ती, नई बस्ती, डाबर कॉलोनी तोशाम बाईपास का क्षेत्र, हांसी रोड की देव नगर कॉलोनी, जिला जेल के आसपास की कॉलोनी, कोंट रोड डाग फार्म क्षेत्र की कॉलोनी, रोहतक रोड की न्यू डिफेंस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी हुन्नामल प्याऊ का क्षेत्र शामिल है।

भिवानी नगर परिषद की हद में आने वाली तीन अनधिकृत कॉलोनियों को मंजूरी मिली है। नियम पूरी करने वाली अन्य कॉलोनियों को भी जल्द से जल्द अधिकृत कराने का प्रयास रहेगा। जिन कॉलोनियों को मंजूरी मिली है, उनमें अब नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों को अमलीजामा जल्द से जल्द पहनाया जाएगा।

- भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
-


लोहारू रोड सहित शहर की अन्य अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराने के मामले को लेकर सीएम के समक्ष मांग उठाई गई थी। भिवानी में 53 अनधिकृत कॉलोनियां हैं, लेकिन इनमें से महज तीन कॉलोनियों को ही अधिकृत किया गया है, यह ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है। हमारी मांग है कि सभी अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया जाए, ताकि शहर में समान रूप से विकास कार्य हो सकें और लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

- सुभाष तंवर, पार्षद, भिवानी नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें