फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बूंदाबांदी हुई तो छटा कोहरा, खिली सरसों और गेहूं की फसल

विज्ञापन
शहर की सडक पर बारिश के बाद जमा पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बुधवार शाम को जोरदार बारिश के बाद वीरवार अलसुबह भी बूंदाबांदी हुई। इससे कोहरा छट गया और लोगों को शीतलहर से राहत मिली। वहीं बारिश के चलते तापमान पर असर हुआ है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया थी, वहीं वीरवार को अधिकतम में करीब तीन और न्यूनतम में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बारिश के कारण सुखी ठंड से राहत मिली है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम 10.7 डिग्री रहा। वहीं दूसरी तरफ दो दिन हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के कारण उनकी फसलों में एक सिंचाई का खर्च बच गया। जिले में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि में गेहूं, सरसों और जौ की खेती मुख्य तौर पर की गई है। बारिश ने इन तीनों फसलों में पानी की कमी को पूरा कर दिया है। बारिश ने फसलों को बीमारियों से भी बचा लिया है।
इसके अलावा बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2-3 और यही स्थिति रहने के आसार हैं। पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और मैदानों में बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 3 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश का असर ठंड पर भी पड़ेगा। इससे ठंड कम हो जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीडी रही कम
आम दिनों में नागरिक अस्पताल में करीब 1200 ओपीडी रहती है। एक तो बारिश और दूसरी तरफ चार मुख्य चिकित्सक नहीं होने से भी ओपीडी पर असर पड़ा। ऑर्थो, मेडिसन और फिजिशियन के नहीं होने इसका मुख्य कारण रहा। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ भी कई दिनों से छुट्टी पर है।
सड़कों पर जमा रहा कीचड़
बारिश से जहां फसलें लहलहा उठीं। वहीं शहर में सड़कों पर कीचड़ जमा रहा। इससे बाजारों में भी कम भीड़ रही। हालांकि पानी जमा कहीं नहीं हुआ। बारिश होने के साथ ही पानी की निकासी साथ की साथ होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें