फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में भरे गंदे पानी में डूबे तीन बच्चे, कच्ची पगडंडी से फिसलने के कारण गई जान

Mon, 16 May 2022 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी

सार

कुछ तैराकी जानने वाले युवक तालाब में उतरे और रस्से बांधकर एक एक कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बहल में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत सरोवर योजना के तहत बहल के खाड़ी तालाब में भरे गंदे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय तीनों बच्चे तालाब के किनारे बनी कच्ची पगडंडी पर चल रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों तालाब में बने पानी में डूब गए। 

विज्ञापन


साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ तैराकी जानने वाले युवक तालाब में उतरे और रस्से बांधकर एक एक कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन बच्चों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें