फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर जालसाजी, तीन गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर 8,72,200 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों का सात दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर निवासी सुनील ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों की सोलर एजेंसी संचालित करता है तथा नई सोलर एजेंसी लेने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी दौरान आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से स्वयं को टाटा सोलर एजेंसी उपलब्ध करवाने वाला बताकर अलग-अलग समय पर विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजेक्शनों के माध्यम से उससे कुल 8,72,200 की राशि प्राप्त कर ली।
इसके बाद न तो उसे सोलर एजेंसी उपलब्ध करवाई गई और न ही उसकी राशि वापस की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर क्राइम भिवानी के जांच अधिकारी एवं सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने दिल्ली से तीन आरोपियों आर्यन, निवासी गंगापुर जहानाबाद हाल विजय नगर रुकनपुरा पटना, अभिषेक कुमार, निवासी रायपुर जिला पटना हाल निवासी रुकनपुरा पटना और इंद्रलोक निवासी, जिला नालंदा बिहार हाल निवासी विजयनगर रुकनपुरा पटना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों का न्यायालय से सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी आर्यन व अभिषेक धोखाधड़ी के लिए कॉल करते थे। वही इंद्रलोक उन्हें जानकारी उपलब्ध कराता था। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें