फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अफसरों के सवालों का जवाब नहीं दे पाया आशीष

Fri, 26 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। गांव पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में आभूषण चोरी मामले में पुलिस और प्रशासन दोनों की सक्रियता बढ़ गई है। लोहारू एसडीएम मनोज दलाल और लोहारू पुलिस थाना प्रभारी मुरारी लाल ने वीरवार को गांव पहाड़ी में आशीष के घर पहुंचकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

एसडीएम और थाना प्रभारी के आभूषण बरामद मामले से जुड़े सुलगते सवालों का आशीष सही से जवाब नहीं दे पाया। आभूषणों को लेकर आशीष ने टीम को कई बिल प्रस्तुत किए लेकिन एक ही सामान के कई बिलों को देखकर टीम भी असमंजस में पड़ गई। इससे आभूषणों को लेकर शक और अधिक गहरा गया।
इस मामले में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी दीपक बाबू लाल करवा ने सभी संबंधित पक्षों के अलावा इस प्रकरण से जुड़े सभी अधिकारियों को जांच में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है। वहीं
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी आज करेंगे जांच : इसी मामले में अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी दीपक बाबूलाल करवा ने 24 जून को आदेश पत्र जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पहाड़ी माता मंदिर में चोरी हुए आभूषणों को लेकर कानूनी कार्यवाही के लिए 26 जून को सुबह 11:30 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जांच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें