फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हेरोइन तस्करी मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एंटी नारकोटिक्स सेल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन तस्करी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 मई को एंटी नारकोटिक सेल भिवानी के उप निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सूचना के बाद दो लोगों को बस स्टैंड अलखपुरा पर मादक पदार्थ हेरोइन के साथ काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। आरोपी दिनेश निवासी देवराला तथा सोनू निवासी देवराला को काबू किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश से 8.48 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन तथा आरोपी सोनू से 6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खेती-बाड़ी करते हैं तथा नशा करने के आदी हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे मादक पदार्थ मसूदपुर निवासी कृष्ण से खरीदकर लाए थे। दोनों के विरुद्ध थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में तीसरे आरोपी कृष्ण निवासी मसूदपुर जिला हांसी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी दिनेश व सोनू को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं, जबकि आरोपी कृष्ण को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें