फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में चोरी की वारदातें बढ़ी: बदमाशों का मैकेनिकल इंजिनियर की गाड़ी चोरी करने का प्रयास

Mon, 30 Oct 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में चोरी वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने का लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन चोरी पुलिस के हाथ से बाहर नजर आ रही। बीती रात को भी चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी सिविल लाइन थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने आदर्श नगर में घर के बाहर गली में खड़ी मैकेनिकल इंजिनियर की गाड़ी को चोरी करने का प्रयास किया है। शातिर चोरों ने एक पीछे खड़ी गाड़ी के टायर के नीचे लोहे की कील भी लगा रखी थी। ताकि अगर कोई वारदात के समय आ जाए तो गाड़ी से उनका पीछा न कर सके। सुबह जब गाड़ी को संभाला तो वारदात के बारे में पता चला। घटना के बारे में सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया। फिलहाल पुलिस ने मैकेनिकल इंजिनियर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी करने का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बीती रात 12 से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। आदर्श नगर मकान नंबर 40 निवासी नवदीप दांगी ने बताया कि उनका भतीजा ध्रुव मैकेनिकल इंजिनियर है। बीते दिन ध्रुव अपनी वैन्यू कार से अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। रात को करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी से वापस लौटा और उसने अपनी गाड़ी को घर के साथ में गली में खड़ी कर लॉक लगाकर घर आ गया। उन्होंने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य करीब 12 बजे तक जाग रहे थे। इसके बाद सभी सो गए थे।

सुबह ध्रुव अपनी मम्मी को स्कूल छोड़ने के लिए सुबह 8 बजे गाड़ी के पास गया तो देखा कि गाड़ी की खिड़की का शीशा और आगे पीछे का बंफर टूटा हुआ पाया। गली में लगे गेट का भी चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। जिसमें वे असफल रहे। चोरों ने उसकी गाड़ी के पीछे खड़ी गाड़ी के टायर के नीचे लोहे की कील रखी हुई थी। ताकि कोई अगर वारदात के समय यहां आए तो गाड़ी चलाकर उनका पीछा न कर सके और वे बच निकले। घटना के बारे में उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने ध्रुव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी करने का प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े थे शीशे
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को इन दिनों चोर अपना निशाना बना रहे है। कुछ दिन पहले भी आदर्श नगर और पटेल नगर घरों के बाहर खड़ीक करीब पांच गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे। लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है।

बाहरी तत्वों को रोकने के लिए गली में लगवाएं थे गेट
देर रात बाहरी तत्वों का अपने क्षेत्र में शरारती तत्वों का आवागमन रोकने के लिए क्षेत्र के लोगों ने स्वयं के रुपये खर्च कर गेट लगवाए थे। खास बात यह है कि आदर्श नगर के सामने सिविल लाइन थाना होने के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस थाने के पास भी लोग कितना सैफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें