फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा पुलिस के एएसआई के बंद मकान में चोरी

Mon, 10 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। स्थानीय निवासी हरियाणा पुलिस के एएसआई के बंद मकान में चोरों ने सेंधमार कर नकदी और सामान चुरा लिया। एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि वह ऑटो मार्केट के पास अपने खुद के मकान में रहते हैं। वह फिलहाल एचएसएनयूबी नारनौल में डेपुटेशन पर तैनात हैं। सास का निधन होने के कारण उनकी पत्नी बच्चों सहित मायके में सिवानी गई थी और वह अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान चोरों ने उनके बंद मकान में घुसकर चोरी कर दी। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पांच तोला सोने के गहने, आधा किलो वजन के चांदी के गहने, एक लैपटॉप सहित 59,000 रुपये नकद चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंद मकान के ताले तोड़ चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

भिवानी। शहर के पतराम गेट धानकान गली स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर लाखों के आभूषणों सहित नकदी चुरा ले गए। जैन चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट धानकान गली निवासी साहिल ने बताया कि आठ जून को वह अपने परिवार सहित हिसार गए थे। रविवार सुबह उसके पास चाची का फोन आया कि उनके मकान का ताला टूटा है। इसके बाद वह घर लौटा तो देखा कि मकान में ताले टूटे थे। अलमारी और बेड का सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी के अंदर रखा सोने का एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, नाथ टीका, दो नोज पिन, दो तबीजी, गणेश की मूर्ति, चांदी का एक गुच्छा तागड़ी, तीन जोड़ी पॉजेब, दो हाथ फूल, दो पैर फूल, चार सिक्के, छह जोड़ी चुटकी, पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने घर का मुआयना किया और मकान मालिक साहिल की शिकायत दर्ज कर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें