फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया

Thu, 26 Mar 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नशे के ​खिलाफ जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि। स्रोत :
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि समाज को भी खोखला कर देता है और इसे जड़ से समाप्त करना आवश्यक है। वह नशे के खिलाफ जागरूकता साइकिल यात्रा के कस्बे में पहुंचने पर उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। यात्रा का शुभारंभ 16 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चंडीगढ़ स्थित आवास स्थान संत कबीर कुटीर से किया गया था।
विज्ञापन

विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे ड्रग्स और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें क्योंकि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। मेहनत और सही दिशा में प्रयास से ही उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
वाल्मीकि ने बताया कि प्रदेश सरकार समय-समय पर नशे के खिलाफ जन जागरण कार्यक्रमों का आयोजन करती है। यह साइकिल यात्रा विशेष रूप से शामिल है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से न केवल युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति चेतना बढ़ाई जा रही है बल्कि उन्हें सकारात्मक दिशा में अपने जीवन और भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते हुए यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह, ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अमित कुमार, डिप्टी नोडल ऑफिसर नितेश कुमार, सुनील वर्मा नंबरदार, कैप्टन पुष्पा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें