फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिनोद रोड के अधर में लटके रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का जल्द फिर शुरू होगा काम, इसी सप्ताह आएगा नया डिजाइन

Tue, 04 Jun 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी छोर पर पिछले कई महीनों से अधर में लटके रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम को अब जल्द ही फिर गति मिलेगी, क्योंकि इसी सप्ताह रेल अंडरपास का नया डिजाइन आएगा। इसके हिसाब से दिनोद रोड पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ही कृष्णा कॉलोनी छोर पर रेल अंडरपास भी बनेगा। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो करीब ढाई माह के अंदर रेल अंडरपास भी बनकर तैयार होगा। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इस हिस्से में सीवरेज लाइनों को तो शिफ्ट कर दिया है, लेकिन अभी पेयजल लाइनों को शिफ्ट किए जाने का काम बाकी है।
विज्ञापन

भिवानी के दिनोद रोड फाटक संख्या सी-52 पर शहर का सबसे छोटा 600 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम करीब साढ़े तीन साल से चल रहा है। रेलवे पुल में कभी अवैध कब्जे तो भी सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट नहीं किए जाने की वजह से अड़चन बनी, लेकिन अब कृष्णा कॉलोनी छोर पर मिट्टी भराई और रिटेनिंग वॉल तैयार करते समय इलाके के लोगों ने रास्ते की मांग मुखर कर दी। आरओबी की वजह से कृष्णा कॉलोनी की तरफ घरों के आगे मात्र चार से पांच फीट का दायरा ही बचता है। इसके अंदर लोगों के छोटे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। वहीं एक मुख्य गली का तो रास्ता ही बंद हो रहा था। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने कृष्णा कॉलोनी छोर पर यूआरबी बनाने का निर्णय लिया। इसके डिजाइन की मंजूरी के लिए मसौदा मुख्यालय को भेजा। अब इसी सप्ताह आरयूबी का नया डिजाइन आने की संभावना है, जिसके बाद इस पुल का काम भी शुरू हो जाएगा।

लोहारू रोड टूटने से बनी है ट्रैफिक की समस्या
लोहारू रोड का पुराना पुल तोड़ दिया है। जबकि दिनोद रोड का पुल अभी अधूरा है। इस पुल के चालू होने के बाद ही तोशाम बाईपास और लोहारू, दादरी सहित हांसी की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए ये सबसे छोटा रास्ता होगा। वहीं आसपास की करीब आठ से अधिक कॉलोनियों का आवागमन भी सुगम होगा। दिनोद रोड पर गांव दिनोद सहित आसपास के करीब छह गांवों के लिए भी रास्ता मिलेगा। पिछले साढ़े तीन साल से ये मार्ग बंद पड़ा है।
विज्ञापन

दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज में आरयूबी का नया डिजाइन इसी सप्ताह आ जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। अगर कोई अड़चन नहीं आती है तो करीब ढाई माह में ये पुल बनकर तैयार होगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी यहां से सीवर और पानी की लाइनों को अभी शिफ्ट करना है। अगर ये कार्य भी समय से पूरा होता है तो फिर तेजी से इस पुल का बचा हुआ काम कराकर जल्द से जल्द इसे चालू करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

- संदीप मित्तल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें