फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हवा में ठिठुरन बढ़ी तो तापमान लुढ़का

Tue, 07 Jan 2025 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हवा में ठिठुरन बढ़ने से तापमान भी लुढ़क गया है। रात के समय दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सप्ताह भर पहले न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री तक था, लेकिन अब पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास ही बना रहता है।
विज्ञापन

मौसम में अचानक बदलाव के बाद सोमवार को बादलवाई छाई रही थी, लेकिन मंगवार दोपहर बाद हल्की धूप खिली। हालांकि कुछ घंटों की धूप के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि इस समय रबी फसलों के अनुकूल मौसम बना है। रात के समय तापमान गिरना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिश की आशंका भी बनी है।
भिवानी जिले में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी फसल बिजाई की गई है। फिलहाल अगेती सरसों में पीले फूल आ चुके हैं। रात के समय तापमान गिरने के कारण किसानों की चिंता फसलों को पाला से बचाने के लिए भी बढ़ी है। हालांकि हल्की बारिश होती है तो इसका फायदा भी फसलों को मिलेगा। ठिठुरन से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें