भिवानी। रोहतक रोड से लेकर सब्जी मंडी की सड़क के जल्द अच्छे दिन आएंगे। सड़क के साथ बनने वाली ग्रीन बेल्ट का भी सुधारीकरण होगा। नगर परिषद की ओर से इस कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ करवाया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार के पास सार्वजनिक कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। बशर्ते जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। इस मौके पर पार्षद अंकुर कौशिक, प्रदीप, ललित चौहान, सुरेश, संजय सब्जी मंडी प्रधान मौजूद रहे।
नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी। शहर में करीब 350 गलियों को चिह्नित किया गया था। इनमें से सौ गलियों के टेंडर हो चुके हैं और उनका कार्य भी शुरू हो चुका है। बाकी दो सौ गलियों के निर्माण कार्य का टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही इन गलियों के निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उसके बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं बचेगी।