फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालक पर लगाए बच्चा नहीं देने के आरोप, गुस्साएं परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
दिनोद गेट महाराजा नीमपाल चौक पर सड़क पर जाम लगाते बच्चे के परिजन और लोग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के एक निजी अस्पताल संचालक पर परिजनों ने बच्चा न देने के आरोप लगाया है। गुस्साएं परिजनों ने दिनोद गेट नीमपाल चौक के पास सड़क जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया। परिजनों ने अस्पताल के संचालक पर मारपीट और अनावश्यक रूप से अधिक रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि जन्म के बाद से ही बच्चा परिजनों को नहीं दिखाया गया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल संचालक व स्टाफ ने उनका बच्चा वापस लेने से मना कर दिया, जिसके कारण यह विवाद हुआ है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी मुस्कान ने 26 अक्तूबर को शहर के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय बच्चे में करीब एक किलो वजन था, जिसके कारण चिकित्सकों ने बच्चे को उपचार के लिए मशीन में लगा दिया। उस दौरान अस्पताल संचालक ने तीन दिन में बच्चा ठीक करने की बात कही थी, जिसके लिए 40 से 45 हजार रुपये तक खर्च होना भी बताया था। राकेश का आरोप है कि रविवार दोपहर बाद जब उन्होंने बच्चा वापस देने की बात कही तो अस्पताल संचालक ने 88 हजार रुपये का खर्च आने की कहने लग गया, जबकि उन्होंने 55 हजार रुपये पहले दे चुके हैं।
परिजनों का आरोप है कि पिछले 12 दिन से उन्हें बच्चा दिखाया तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए है कि अस्पताल संचालक ने स्टाफ के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और बच्चा देने से मना कर दिया। बच्चे के ताऊ राकेश, बुआ पूजा और दादी कौशल्या देवी परिवार सहित सड़क के बीच में बैठे गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद परिजनों को पुलिस चौकी में बुलाया गया।
विज्ञापन

--------
एक निजी अस्पताल संचालक पर पैसों की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने सड़क से जाम खुलवा दिया है और इस संबंध में लिखित शिकायत पुलिस के पास आने पर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सतीश कुमार, इंचार्ज शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें