फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नौ बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से मौत

Fri, 21 Jun 2024 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के मृतक दीपक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। गांव पैंतावास में नौ बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से मौत हो गई। दादरी सदर पुलिस ने शव का भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव पैंतावास निवासी दीपक (28) शुक्रवार सुबह 7:20 बजे अपने खेत में पानी की मोटर चलाने गया था। जब उसने मोटर को चालू किया तो इसी दौरान उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे खेत में पहुंचे और उसे लेकर एक निजी अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि दीपक नौ बहनों में इकलौता भाई था। करीब दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे करीब एक साल का बेटा है।
वहीं, सदर पुलिस थाना दादरी के जांच अधिकारी एचसी आनंद कुमार ने मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। घटना से पूरे गांव में शोक छाया है। कई गांवों से आए लोगों ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें