फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में वकील को पड़े मिले दस हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरे में देखकर पीड़ित को लौटाए

विज्ञापन
दीपक को पैसे लौटाते अधिवक्ता देशांत गुलिया। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी न्यायालय के अधिवक्ता देशांत गुलिया ने शुक्रवार को ईमानदारी का परिचय दिया। भिवानी कोर्ट में शुक्रवार को अपने किसी काम से आए गांव रतेरा निवासी दीपक की जेब से दस हजार रुपये गिर गए थे। ये रुपये वह कॉलेज की फीस जमा कराने के लिए घर से लेकर आया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता देशांत गुलिया को रुपये पड़े मिले। उन्होंने पैसे मिलते ही बार में पूर्व सचिव रहे कृष्ण मलिक से मिलकर बार प्रधान सत्यजीत पिलानियां से संपर्क किया। इसके बाद अधिवक्ता पीयूष वर्मा और अमित ढुल ने कृष्ण मलिक और देशांत गुलिया को साथ लेकर पुलिस के पास पैसे देने का फैसला लिया। मगर इससे पहले कोर्ट परिसर में लगे कैमरे को चेक किया और पैसे गिरने वाली जगह को देखा गया। सभी अधिवक्ताओं को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद अधिवक्ता विनय तंवर ने पैसे गिरने वाले दीपक निवासी रतेरा की पहचान कर ली। दीपक को सूचना देकर बुलाया गया। दीपक ने बताया कि कॉलेज की फीस जमा कराने के लिए परिजनों से वह रुपये लेकर आया था। रुपये गिरने के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दीपक ने पैसे लौटाने के बाद अधिवक्ता देशांत गुलिया का आभार जताया। वहीं बार सदस्यों ने भी देशांत के इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें