राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी।
- फोटो : Bhiwani
स्नातक के विभिन्न कोर्सों की पहली कट ऑफ लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तिथि उच्चतर शिक्षा विभाग ने दो दिन और अवधि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। पहली लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी अगर फीस जमा नहीं करवाते है तो वे दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की कुल 1150 सीट है। इन सीट पर शुक्रवार शाम तक 561 यानी 48 फीसदी विद्यार्थियों ने अब तक ऑनलाइन फीस जमा करवाई है। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर विद्यार्थियों को दस्तावेज जमा करवाने की भी फोन के माध्यम से सूचना दी जा रही है। फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थी कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेजों की कॉपी जमा करवा दे, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 10 दिन का समय दिया है। वहीं पहली लिस्ट में नाम आने के बावजूद अगर कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाता है तो उसका दूसरी लिस्ट में नाम नहीं आएगा। अगर कॉलेज में सीट खाली रहती है तो ओपन काउंसलिंग में ही विद्यार्थी दाखिला के लिए आवेदन कर पाएगा।
कोर्स अनुसार सीट व एडमिशन की जानकारी
कोर्स सीट एडमिशन
बीए 640 329
बीकॉम 180 110
बीसीए 120 25
बीएससी नॉन मेडिकल एंड कंप्यूटर एपलिकेशन 210 97
वर्जन:
स्नातक की पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 20 सितंबर तक ही ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते है। दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी विद्यार्थियों को सूचित किया गया है। विद्यार्थी समय पर कॉलेज में अपने दस्तावेज जमा करवाएं।
- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।