फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Wed, 08 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में एक युवक ने गार्ड पर बदसलूकी करने और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। वहीं वन्य प्राणी विभाग के गार्ड सोमबीर ने भी भालू को डंडे से छेड़छाड़ कर उसकी वीडियो बनाने के आरोप लगाते हुए डायल 112 की टीम बुलाई। इसी को लेकर विवाद हुआ। मामला रविवार दोपहर का है। इस मामले में पीड़ित युवक ने सिविल लाइन पुलिस थाना में भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी साहिल ने बताया कि वह रविवार को लघु चिड़ियाघर में घूमने के लिए गया था। इसी दौरान वह गेट के समीप वीडियो बना रहा था तो वहां गार्ड सोमबीर आया।
उसने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीना और हाथापाई की। इसी दौरान उसका फोन छीनकर तोड़ दिया। उसने मना किया तो उसका नाम और जाति पूछने के बाद उसने उसके साथ जातिसूचक शब्द कहे और बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन

वहीं लघु चिड़ियाघर में रविवार को हुए विवाद की जानकारी वन्य प्राणी जीव विभाग के अधिकारियों को भी दी गई जबकि पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में भी दी है। युवक ने सोशल मीडिया पर भी अपना वीडियो जारी कर आपबीती बयां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें