फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में आज होंगे हैंडबाल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले

Mon, 24 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सीबीएलयू में स्पर्धा के दौरान प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स विभाग की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम खम दिखाया। वहीं मंगलवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के सांयकालीन सत्र में डीन प्रो. संजीव कुमार व डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. डीके मदान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भिवानी को खेलों का हब और मिनी क्यूबा कहा जाता है। यहां के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल जीतकर देश की झोली में डाले हैं और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय द्वारा पहले भी कई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर की चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया जा चुका है जोकि विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।

सेमीफाइनल में पहुंची ये टीमें :

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लुधियाना ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मैच के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच मुकाबला होगा। वहीं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लुधियाना के बीच मुकाबला होगा। इन चार टीमों में से दो जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मैच आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें