फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हैफेड ने बवानीखेड़ा में 321.50 और एचडब्ल्यूसी ने तोशाम में 96 टन सरसों खरीदी

Mon, 24 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी खरीद शुरू होने के दस दिन बाद केवल दो मंडियों में ही किसानों की सरसों खरीद हो पाई है। जबकि सोमवार को हैफेड ने बवानीखेड़ा में 321.50 टन और एचडब्ल्यूसी ने तोशाम में 96 टन सरसों की खरीद कराई है।
विज्ञापन

अब तक 196 किसानों की 417.50 टन सरसों खरीद की है। इसमें बवानीखेड़ा के 115 और तोशाम के 41 किसान शामिल हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय की मंडी में सरसों की खरीद नहीं हो पाई। इसकी वजह सरसों की आवक नहीं माना जा रहा है।
सरसों की फसल कटाई के साथ ही मंडियों में भी अब आवक होने लगी है। हालांकि सोमवार को जिला मुख्यालय की मंडी में सरसों की आवक नहीं हो पाई है। जबकि बवानीखेड़ा और तोशाम मंडी में अधिकारियों ने सरसों की सरकारी खरीद का खाता खोल दिया है। जिले की 11 मंडियों को सरसों की सरकारी खरीद के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्यालय की चारामंडी में 15 मार्च से ही सरसों की सरकारी खरीद की व्यवस्था हो चुकी है, मगर अभी तक मंडी में सन्नाटा पसरा है। यहां पर किसानों की सरसों की आवक अभी नहीं है, जबकि प्राइवेट बोली पर ही सरसों अनाज मंडी में बिक रही है।

तोशाम मंडी में सरसों की खरीद हुई है, जबकि भिवानी मंडी में अभी सरसों की आवक नहीं हुई है। सरसों की मंडियों में आवक के साथ ही खरीद कराई जाएगी। किसानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अच्छी तरह से अपनी फसल को सुखाकर लाएं और साफ सफाई कराएं। इसके बाद खरीद में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

-गुरु प्रकाश, निरीक्षक, हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें