फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद का कारनामा : बिना कुई खोदे गांवों में बना दिए सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चांग। गांव चांग में भ्रष्टाचार का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां बिना कुई खोदे ही सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवा दिया गया। दरअसल, जिला परिषद भिवानी के अंतर्गत गांव चांग व सैय में करीब छह लाख रुपये की लागता से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया गया है। विभाग की ओर से दो सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए टेंडर भी कराए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदारों ने टेंडर लेकर गांव चांग व सैय में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तो करवाया दिया था। शौचालय सुचारू चलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी कुई बनाने की जरूरत जिला परिषद या ठेकेदार न नहीं समझी। इस लापरवाही या भ्रष्टाचार का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया सार्वजनिक शौचालय परेशानी का कारण बना हुआ है।
गांव में सीवरेज लाइनें नहीं है न ही गंदे पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों के प्रयोग होने से निकलने वाली गंदगी खुले में ही प्रदूषण की वजह भी बन रही है। हालांकि, गांव सैय की पंचायत ने अपने खर्चे पर शौचालय के लिए कुई बनवा दी है। हैरानी की बात तो यह है कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के समय जिला पार्षद पूनम की तरफ से बिना कुई बनाए ठेकेदार को भुगतान नही करने के लिए जिला परिषद में बोला गया था। इसके बावजूद जिला परिषद की ओर से संबंधित ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन



जिला परिषद की ओर से सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए करीब छह लाख रुपये जारी किए गए थे, जिनके टेंडर हुए थे। जब शौचालय का निर्माण किया जा रहा था तो हमने कुई बनवाने के लिए ठेकेदार को कहा था। लेकिन ठेकेदार ये कहकर मना कर दिया कि यह टेंडर में नहीं है।
विज्ञापन


- पूनम, जिला पार्षद, वार्ड तीन।
-

गांवों में विकास के काम कराए जा रहे हैं। सार्वजनिक शौचालय के मामले में जांच करवा लेते है, अगर कुई नहीं बनवाई गई है तो बनवा दी जाएगी।
- अजय चौपड़ा, सीईओ, जिला परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें