फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट का निर्माण हरियाणा के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में बड़ा कदम : किरण

विज्ञापन
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनती राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट व यमुना नगर को 800 मेगावाट अतिरिक्त यूनिट का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के द्वार खोले हैं। इनसे प्रदेश में सर्वांगीण विकास होगा। आय के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के हित में है।
विज्ञापन

इस बिल से पिछड़े वर्ग मुसलमानों की महिला व बच्चों को भी वक्फ संपत्ति का लाभ मिलेगा। किरण चौधरी मंगलवार को विजय नगर स्थित अपने निवास स्थान पत्रकारों से बातचीत के बाद लोगों की समस्याएं सुन रहीं थी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर उन्हें भारत के प्रतिनिधिमंडल के साथ कई बार विदेशों में जाने का मौका मिला है।
विश्व के विकसित देश भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ताशकंद में आयोजित इंटर पार्लियामेंट यूनियन में उन्हें भाग लेने का अवसर मिला। दुनिया के 180 देश इस यूनियन के सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की तरफ से 6 पेपर पेश किए, जिसमें भारत की न्यूक्लीयर पॉवर पॉलिसी पर देश का रुख दुनिया को बताना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान किरण ने लोगों की बिजली, पानी, सीवरेज, कानूनी कार्रवाई करने, सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित, राशन कार्ड व विभिन्न सामाजिक पेंशन का लाभ लेने से संबंधित समस्याएं सुनी। इस अवसर पर चेयरमैन शीशराम गोलागढ़, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, ठाकुर अमर सिंह, कृष्ण लेघा, विजय खोरड़ा, प्रदीप गोलागढ़, दिलबाग निमड़ी, वासु शर्मा, रोहतास दहिया, सत्यनारायण शर्मा, जयसिंह वाल्मीकी, सत्यवान हसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें