फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-दादरी मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
44 फोटो जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लखीमपुर खीरी जा रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को मेरठ में गिरफ्तार किए जाने का असर भिवानी में भी दिखने लगा है। भिवानी-चरखी दादरी मार्ग नेशनल हाईवे पर रूपगढ़ मोड़ के पास सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि गुरनाम सिंह चढ़ूूनी को तुरंत रिहा किया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जाम खोलने के लिए किसानों को मनाने का प्रयास किया। नौकरीपेशे से लोगों की परेशानी को देखते हुुए किसानों ने रूपगढ़ और अजितपुर की ओर जानेेे वाले रास्तों को खोल दिया। समाचार लिखे जाने तक भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर किसान जमे बैठे रहे। किसानों का कहना है कि जब तक गुनराम सिंह चढ़ूूनी को रिहा नहीं किया जाता तब तक वेेे जाम नहीं खोलेंगे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

रविवार को लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचले जाने को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी वहां जा रहे थे। रास्ते में मेरठ पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने दिन में बयान जारी कर कहा था कि अगर शाम तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता है तो यूनियन कड़ा फैसला लेने को मजबूर होगी। इसी को लेर रात लगभग साढ़े 8 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान राकेश आर्य के नेतृत्व में किसानों ने भिवानी-चरखी दादरी मार्ग दिल्ली-कोटपुतली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया मगर किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक गुुरनाम सिंह को रिहा नहीं किया जाता वे सड़क से नहीं हटेंगेे।
दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग होने के कारण कुुछ ही देर में दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुरुआत में कुछ बाइक सवार इधर-उधर से निकलते नजर आए मगर बाद में पूरी तरह से रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुुलिस की अपील पर नौकरीपेशा लोगों के लिए रास्ता खोला
शाम के समय काफी लोग भिवानी से चरखी दादरी और चरखी दादरी से भिवानी अपनी ड्यूटी से वापस आते हैं। वे सभी लोग भी जाम में फंस गए। उन लोगों की परेशानी के बारे में पुुलिस ने किसानों से बात की तो किसानों ने रूपगढ़ और अजितपुर की ओर जाने वाले रास्ते खोल दिए ताकि दिनभर ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे लोगों को परेशानी न हो।
वर्जन
लोगों की परेशानी को देखते हुए हमने अजितपुर और रूपगढ़ जाने वाले रास्तों को खोल दिया है। किसान किसी भी सूरत में अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक कानून वापस नहीं होते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
- राकेश आर्य, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
वर्जन
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने किसानों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवा दिया है। हमारा प्रयास है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेेखावत, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें