लोहारू। शहर के नजदीक एक ट्राॅले ने रविवार को एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार कार में सवार होकर ढिगावा से लोहारू जा रहा था। घायलों को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवार हनुमान ढाणी निवासी ख्यालीराम की शिकायत पर ट्राॅला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में हनुमान ढाणी निवासी ख्यालीराम ने बताया कि वह अपने भाई रतनलाल और परिवार के सदस्य कुसुम, बीना, प्राची, तेजस और हर्षित के साथ लोहारू से ढिगावा जा रहा था। लोहारू के नजदीक पीछे से एक ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में बीना, कुसुम, प्राची, तेजस और हर्षित घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद