ड्रेन की सफाई का निरीक्षण करते डीसी डॉ. महावीर।
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले की विभिन्न ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई का काम पूरा कराएं। इस बार बारिश में जलभराव नहीं होना चाहिए।
उपायुक्त ने जिले के शहरी क्षेत्र में नालों को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को तथा ड्रेनों की सफाई को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर में नालों व कृषि क्षेत्र में गांवों के आसपास ड्रेनों की सफाई का कार्य करवाया जाए। सोमवार को डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर तिगड़ाना मिताथल घुसकानी लिंक ड्रेन, धनाना मिताथल लिंक ड्रेन और मिताथल गुजरानी लिंक ड्रेन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय के दौरान के अंदर ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए। बारिश के दिनों में पानी की निकासी की समस्या नहीं बननी चाहिए।