फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कल शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

Tue, 01 Oct 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 15वीं विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार तीन अक्तूबर को शाम छह बजे से थम जाएगा। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार तीन अक्तूबर को शाम छह बजे के बाद से राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही चुनाव एजेंट को छोड़, पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता या नेता और प्रचारक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वे उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकेंगे। महावीर कौशिक ने कहा कि जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


नाकों पर सुरक्षाबल के साथ एसएसटी तैनात, रख रहे निगरानी

भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा है कि पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने वांछित कदम उठाए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे है।
डीसी ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी नाकों पर एसएसटी सुरक्षा बल के साथ तैनात है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीमावर्ती जिले की सीमाओं पर नकदी और शराब सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली अन्य सामग्री के आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई वारदात न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि चुनाव के दौरान अंतर जिला सीमा पर सुरक्षा और निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों एवं अवैध सामग्रियों की आवाजाही पर रोकथाम के उपाय व विभिन्न माध्यमों से सूचना का आदान-प्रदान करने पर बल दिया गया है। निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में जानकारियां विभागीय स्तर पर साझा की जा रही हैं। सीमावर्ती जिले के विभिन्न मार्गों पर हो रही आवाजाही की निगरानी नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव की निर्धारित तिथि शनिवार, पांच अक्तूबर से 48 घंटे पूर्व सीमा पर सभी वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें