खेतों में जलभराव का जायजा लेने के दौरान बाद अपने मोबाइल से फोटो खींचते उपायुक्त आरएस ढिल्लो। संव
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो गांव गुजरानी, मिताथल, मुंढाल खुर्द व मुंढाल कला के खेतों में पहुंचे। उपायुक्त ने खेतों में बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लेकर नुकसान के बारे में जानकारी ली।
गांव गुजरानी में करीब 350 एकड़, मिताथल में करीब 2000 एकड़, मुंढाल कलां में करीब 450 एकड़ और मुंढाल खुर्द में करीब 850 एकड़ में फसल जलभराव से प्रभावित हुई है। जलभराव से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त गांव गुजरानी, मिताथल, मुंढाल कलां व मुंढाल खुर्द में पहुंचे। उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि खेतों में भरे पानी की निकासी के उचित प्रबंध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार रविंद्र मलिक, सदर कानूनगो रविंद्र कुमार, कार्यालय कानूनगो जयबीर सिंह, राजेंद्र कानूनगो चांग व कृष्ण कुमार कानूनगो उपस्थित रहे।