फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बार में शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराने की मियाद चार दिन और बढ़ाई

Sun, 12 Jan 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार चुनाव में मतदान का हिस्सा बनने से पहले शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। बार चुनाव में शुक्रवार तक शपथ पत्र और देय शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि थी, लेकिन अब चार दिन और मियाद बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब 14 जनवरी तक बार चुनाव में मतदान करने के लिए अधिवक्ता अपना शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा करा सकते हैं। हालांकि सोमवार तक जिला न्यायालय परिसर में अवकाश रहेगा। मगर छुट्टी के दौरान भी बार में शपथ पत्र जमा कराए जाएंगे। हालांकि इस बार ईवीएम के जरिए बार चुनाव में मतदान कराने की प्रक्रिया की कवायद भी शुरू की गई है। इसके लिए बार की तरफ से जिला प्रशासन को ईवीएम मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
भिवानी बार चुनाव 28 फरवरी को होंगे। 17 जनवरी तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले अब 14 जनवरी तक शपथ पत्र के साथ अधिवक्ता अपना वार्षिक शुल्क जमा करा सकते हैं। शनिवार को बार कार्यालय में जमा कराए गए शपथ पत्रों की जांच का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधूरे शपथ पत्र व देय शुल्क जमा नहीं होने वाले शपथ पत्र अलग किए जाएंगे। बार चुनाव को लेकर जल्द ही चुनाव कमेटी का भी गठन होगा। इसके बाद चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव कमेटी पदाधिकारियों के कंधों पर होगी।

बार चुनाव को लेकर शपथ पत्र और वार्षिक शुल्क जमा कराने की अवधि 14 जनवरी तक बढ़ा दी है। इस दौरान बार में जमा कराए गए शपथ पत्रों व देय शुल्क की जांच का काम चल रहा है। इस बार ईवीएम मशीन से भी चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन से पत्र लिखकर अनुरोध किया है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बार के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही चुनाव कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

-एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन भिवानी।

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें