लोहारू। दस दिन पहले लोहारू-पिलानी सड़क पर एक वाहन की टक्कर से घायल हुए दंपती व बच्चे के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने घायल प्रकाश की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के पिलानी कस्बा निवासी प्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी बबीता व बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहारू से पिलानी जा रहा था। इस दौरान ढाणी श्यामा के पास एक सफेद रंग के वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वे तीनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद