भिवानी। जिलाधीश महावीर कौशिक ने जेईई एडवांस की परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप पर पूर्ण अंकुश लगाने, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
आईआईटी रुड़की के चेयरमैन अनुज शर्मा के अनुरोध पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। टीआईटी कॉलेज भिवानी में 18 मई को जेईई एडवांस की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप पर पूर्ण अंकुश लगाने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 व 17 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिफ्ट वाटर सर्विस मैकेनिकल डिवीजन भिवानी के उपमंडल अधिकारी सत्यवान को 18 मई को उक्त परीक्षा के लिए तुरंत प्रभाव से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।