फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए नहर, नालों और ड्रेनों के सफाई कार्य का किया जाएगा निरीक्षण : डीसी

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी  में आयोजित बैठक में जलभराव से निपटने के लिए अ​धिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त महावी
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून से पहले उनके अधीन आने वाले बरसाती पानी निकासी के नालों, ड्रेन, सीवरेज लाइन की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। सफाई कार्य शेड्यूल के साथ करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को सफाई कार्य का निरीक्षण करने के आदेश दिए। नहरों में पानी आने तक नागरिकों के लिए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि मानसून के सीजन से पहले जिले की सभी ड्रेन, बरसाती पानी निकासी के नालों और सीवरेज लाइन की सफाई कार्य करवाना जरूरी है। ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो और कहीं पर जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कार्य के लिए प्रतिदिन का एक शेड्यूल बनाएं। शेड्यूल के हिसाब से सफाई कार्य करवाएं।
इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि ड्रेन, नहर या माइनर की सफाई का कार्य मनरेगा के माध्यम से किया जाना है तो उसके लिए शीघ्र एस्टीमेट बनाकर सीईओ जिला परिषद के पास भेजें और मैन पावर तथा बजट की स्वीकृति लें। यदि यह कार्य मनरेगा से संभव न हो तो मशीनों द्वारा कार्य करवाने से पहले सीईओ जिला परिषद से एनओसी लें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और और शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज की गहरी लाइन की सफाई का कार्य मशीनों के माध्यम से हो और उन पर तैनात कर्मचारियों के पास में जरूरी सेफ्टी किट हो।
विज्ञापन

सफाई कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता दलबीर दलाल, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता अभियंता दिनेश राठी व राजीव बत्रा, नगर परिषद ईओ राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें