भिवानी। गांव बामला के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर बच्चों का निवाला चुरा ले गए। आंगनबाड़ी वर्कर ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में सामान चोरी का केस दर्ज किया है।
बामला निवासी प्रोमिला ने बताया कि वह गांव की आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर लगी हुई है। गत छह अप्रैल को आंगनबाड़ी में 72 कट्टे चीनी, 28 कट्टे चना दाल, 28 कट्टे सोयाबीन, 28 कट्टे भुना चना, 28 कट्टे भुनी गिरी, 28 कट्टे खिल आए थे। इनमें 39 कट्टे चीनी और अन्य सामान बांट दिया था। गत 11 अप्रैल की शाम तीन बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लगाकर वह घर चली गई थी। अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह नौ बजे आंगनबाड़ी केंद्र का ताला टूटा हुआ मिला। स्टोर रूम में जाकर देखा तो 28 कट्टे चीनी, चार पैक चना दाल, चार पैक भुना चना, चार पैक खिल, पांच पैक भूनी गिरी, तीन पैक सोयाबीन गायब थे। सदर पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ सामान चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।