फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: तिरंगा रैली के साथ गांव में पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

Sun, 19 Dec 2021 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

जगह-जगह लोगों ने शहीद के शव पर पुष्प वर्षा की। विधायक घनश्याम सर्राफ, दादरी विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार व अमर सिंह समेत अनेक गण्यमान्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव हालुवास निवासी शहीद सूबेदार जगवीर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचा। सेना के वाहन में शहीद सूबेदार के शव को भिवानी से ग्रामीण व युवा भारत माता के जयकारों व शहीद जगवीर सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए बाइक रैली के साथ गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


शहीद सूबेदार जगवीर सिंह जम्मू के पुंछ जिले में ड्यूटी पर थे। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। सेना के जवान सेना के वाहन में शहीद जगवीर सिंह का शव लेकर शनिवार सुबह 10 बजे रोहतक चौक पहुंचे। जहां पहले से ही सैकड़ों ग्रामीण व युवा तिरंगे झंडे व बाइक लेकर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें ः एचटेट: 244 परीक्षा केंद्रों पर 70733 ने दी परीक्षा, प्रदेश भर में नकल के आठ मामले पकड़े, सीसीटीवी से रखी गई नजर
विज्ञापन


सैनिक के शव को बाइक रैली के साथ भारत माता का जयघोष करते हुए पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट घंटाघर होते हुए देवीलाल चौक से दादरी रोड होते हुए गांव हालुवास पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शहीद के शव पर पुष्प वर्षा की। विधायक घनश्याम सर्राफ, दादरी विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार व अमर सिंह समेत अनेक गण्यमान्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। शव को उनके छोटे पुत्र निखिल ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इस मौके पर सरपंच हरिसिंह, सरपंच संदीप सिंह, परमजीत मड्डू, रामकिशन हालुवास, अमर सिंह, भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़, मनबीर सिंह सरपंच देवसर, संजय तंवर, इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, रामकिशन शर्मा, कैप्टन दिनेश पाल, सूबेदार उमेद सिंह, दिनेश फौजी, संजय कोच, आनंद फौजी आदि ने भी शहीद को पुष्प अर्पित किए। शहीद की पत्नी मीना, बेटा अखिल व बेटे निखिल के अलावा दर्जनों महिलाओं ने भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान शहीद के शव पर पुष्प अर्पित किए। हिसार से आई सैनिक टुकड़ी ने सलामी दी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें