भिवानी। गांव ढाणा नरसान के श्मशान घाट के पास पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव ढाणा लाडनपुर निवासी धर्मबीर (38) गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। मृतक के भाई अमित ने बताया कि करीब छह साल पहले धर्मबीर का पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। मंगलवार शाम को ढाणा नरसान के श्मशान घाट के पास पेड़ पर धर्मबीर का शव फंदे से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद सदर पुलिस को इसकी सूचना मिली।
सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी संजय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एचसी संजय ने बताया कि मृतक के भाई अमित के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।