फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हुई जिले की हवा, सांस लेने में बढ़ी दिक्कत

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में लगी चिमनी से उठता धुआं। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गर्मी के चढ़ते पारे के साथ ही इन दिनों मौसम में भी काफी परिवर्तन आया है। इन दिनों जिले की खाफी खराब हो गई है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भिवानी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज हुआ। वहीं, लोहारू की एक्यूआई 300 दर्ज हुआ। हवा की यह गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए काफी खराब है।
इनमें पीएम अधिक 372 और न्यूनतम 271 दर्ज हुआ। वहीं पीएम 10 अधिकतम 286, न्यूनतम 127 और औसतन 193 दर्ज हुआ। लगातार बढ़ रहा प्रदूषण सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक है। फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं, टूटी सड़कों पर उड़ रही धूल, कृषि कार्य, आग लगने की घटानाएं, खुले में जलाए जाने वाले कचरे, वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से सांस लेने में तकलीफ, त्वचा रोग, आंखों में जलन के मामले बढ़ रहे हैं। इन दिनों नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन रोगों के 40 से 50 मरीज रोजाना पहुंच रहे है, जिन्हें चिकित्सक दवा के साथ ही रोजाना व्यायाम और घर पर रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण स्तर की जानकारी
बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
भिवानी शहर सात दिन का एक्यूआई
दिनांक एक्यूआई
19 अप्रैल 313
18 अप्रैल 306
17 अप्रैल 330
16 अप्रैल 292
15 अप्रैल 247
14 अप्रैल 222
13 अप्रैल 195
अनावश्यक बाहर न निकलें
लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। सुबह और शाम के समय रोजाना व्यायाम करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। पौष्टिक आहार का सेवन करें और गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें