फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वयंपाठी तीन फरवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

Thu, 01 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए स्वयंपाठी पांच फरवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि कम्पार्टमेंट, आंशिक/पूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय श्रेणी एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के सीटीपी/ओसीटीपी/फ्रैश/अंक सुधार वर्ग के परीक्षार्थियों आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की पात्रता पूर्ण करने वाले विद्यार्थी हैं वे सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए 2000 रुपये विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in अथवा शिक्षा बोर्ड की संबंधित शाखा में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड कार्यालय को प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्रता पूर्ण पाए जाने पर ही आवेदन फार्म स्वीकार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें