गांव घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मु
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय की ओर से विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय में मतदाता सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर ग्रामीण व विद्यार्थी सेल्फी लेकर मतदान के महत्व को जान रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने मंगलवार को पीटीआई विनोद पिंकू के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली।
रैली को विद्यालय मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। जागरुकता रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर लेते हुए विभिन्न गलियों का भ्रमण किया तथा सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान, लोकतंत्र हो तभी महान-सब करे जब मतदान, हमारा गौरव हमारी शान-आओ करें मतदान, पहले मतदान-फिर जलपान जैसे नारों के साथ शत प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया।
मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित लोकतंत्र के लिए नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। मतदाता लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। पीटीआई विनोद पिंकू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूत नींव मतदाताओं पर टिकी होती है। जो भी युवा 18 वर्ष से अधिक उम्र के है, उन्हें मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, मुकेश सांगवान, विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक, सुरेंद्र सिंह, संदीप दुग्गल, सुनील गिल, ममता रानी, जोगेंद्र सांगवान व विद्यार्थी मौजूद रहे।