फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखा परंपरा और अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करती स्वपोषित विभाग की डायर? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। विद्यार्थी कड़े अनुशासन और मेहनत व लग्न के बलबूते पर अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकता है। यह बात वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग की ओर से आयोजित परिचय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्तन गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि छात्र प्रेरण कार्यक्रम नए छात्रों के साथ संस्था में आते ही उनके साथ जुड़ जाता है। महाविद्यालय के स्व-पोषित विभाग द्वारा विभिन्न कोर्सों में प्रविष्ट होकर आए शैक्षणिक सत्र 2022-25 के नए विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्तन गुप्ता, महासचिव पवन बुवानी वाला, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुधा चौहान एवं स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने किया। डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल व अन्य क्षेत्रों की जानकारी से अवगत करवाते हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुधा चौहान ने कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य महाविद्यालय में शामिल हुए नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापिका तनु शर्मा व पूनम तलवार ने किया। प्राध्यापिका तनु शर्मा ने परिचय कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर आनंद गर्ग, विष्णुकांत, रितेश गोयल, डॉ. सतबीर सिंह, रिंकू पंघाल, पूजा राठी, तनु शर्मा, सौरभ, शिवानी, पंकज दीक्षित, आयशा, पिंकी, शिवराज, डॉ. वंदना, अक्षु ग्रेवाल, शिवानी, कीर्ति सनेजा, दीपिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें