फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर भागा विद्यार्थी, केस दर्ज

Tue, 20 May 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक को दी गई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणा लाडनपुर निवासी शेखर ने बताया कि वह महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक तैनात है। गत 19 मई को उसकी परीक्षा केंद्र संख्या 127 के ब्लाॅक तृतीय में परीक्षा ड्यूटी थी। उसके ब्लॉक में 421 परीक्षार्थी थे। परीक्षा दोपहर बाद दो बजे आरंभ हुई। इसमें नौ परीक्षार्थी गैर हाजिर थे। वहीं उसके कक्ष में 34 परीक्षार्थी उपस्थित थे।
परीक्षा खत्म होने के बाद एक परीक्षार्थी जिसका नाम विवेक गांव धनाना है। अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया। इस संबंध में केंद्र अधीक्षक को सूचना दी गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें