फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की पार्किंग में छात्र पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम रोड स्थित एक कॉलेज की पार्किंग में कुछ युवकों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं मामले की जानकारी सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में विकास नगर कॉलोनी निवासी युवराज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे वह कॉलेज की पार्किंग में बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान पतराम गेट वासी भव्य शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां आया और उस पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर धावा बोला तो उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर उसके दोस्त पुष्पेंद्र बैनीवाल व दीपक कटारिया वहां पहुंचे। इसी दौरान आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने अपने गले पर हाथ फेरा तो उसकी सोने की चेन भी गायब मिली। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सिटी पुलिस ने युवराज की शिकायत पर भव्य शर्मा सहित पांच आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें