फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें जरूरत नहीं, उनकी पेंशन बंद करो : अजय चौटाला

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को सम्मानित करते संगठन के सदस्य? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। आम आदमी पार्टी के एक विधायक एक पेंशन के मुद्दे पर बोलते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि जिन्हें जरूरत नहीं, उनकी पेंशन बंद करो। उन्होंने कहा कि मैं पांच बार विधायक व सांसद रहा, पर कभी पेंशन का एक पैसा नहीं लिया। यह बात उन्होंने भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की सहयोगी पार्टी जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला वीरवार को भिवानी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मीडिया से मुखातिब होते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
डॉ. अजय चौटाला ने सबसे पहले आप के एक विधायक एक पेंशन के मुद्दे पर एक तरह से सहमति जताई और दूसरी तरफ कटाक्ष किया। डॉ. अजय चौटाला ने खुलासा किया कि वे हरियाणा व राजस्थान से पांच बार विधायक व सांसद रह चुके हैं, लेकिन कभी पेंशन का एक पैसा नहीं लिया। साथ ही कहा कि जिसे जरूरत नहीं उनकी पेंशन बंद कर दी जाए। आप पर कटाक्ष करते हुये कहा कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलता। आम आदमी पार्टी की सरकार धरातल पर कुछ काम करके भी दिखाए।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने गर्मी के साथ बढ़ती बिजली-पानी की समस्या को लेकर कहा कि इसके समाधान के लिए सरकार एजेंसियों से महंगी बिजली खरीद कर लोगों को सस्ते में दे रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि समय के साथ भीमराव आंबेडकर की सोच व संविधान अनुसार समाज में अच्छे बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें